Nagpur News: अवैध पेड़ कटाई के शिकंजे में बड़ी हस्तियां, अनुमति लेना भी जरूरी नहीं समझा

अवैध पेड़ कटाई के शिकंजे में बड़ी हस्तियां, अनुमति लेना भी जरूरी नहीं समझा
पुलिस थानों में शिकायत दर्ज

Nagpur News अवैध पेड़ कटाई में शहर की बड़ी हस्तियों पर मनपा के उद्यान विभाग ने शिकंजा कसा है। बिना पूर्व अनुमति पेड़ कटाई की शिकायत मिलने पर पुष्टि करने के बाद मनपा के वृक्ष संवर्धन अधिकारी ने संबंधित पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज की हैं। वरिष्ठ स्तर से निर्देश मिलने के बाद मनपा का उद्यान विभाग हरकत आ गया है। पेड़ कटाई की संबंधित विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। मनपा क्षेत्र में पेड़ की कटाई करने के लिए मनपा के उद्यान विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। बिना अनुमति पेड़ काटना गुनाह है। नीरी, शासकीय तंत्र निकेतन, रमण विज्ञान केंद्र के जिम्मेदारों पर बिना पूर्व अनुमति पेड़ों की कटाई करने का आरोप है। मनपा के उद्यान विभाग ने संबंधितों के िखलाफ पुलिस थानों में शिकायत की है।

कहां, कितने पेड़ काटे गए : राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी संशोधन संस्था यानी नीरी कॉलोनी में सुरक्षा दीवार का निर्माणकार्य करने 23 पेड़ काटे गए, लेकिन पेड़ काटने के लिए मनपा के उद्यान विभाग से अनुमति नहीं ली गई। इसकी शिकायत मिलने पर उद्यान विभाग ने स्थल पंचनामा किया। बजाज नगर पुलिस थाने में नीरी के स्थापत्य अभियंता के िखलाफ शिकायत की है। शासकीय तंत्रनिकेतन परिसर में बिना अनुमति के पेड़ों की कटाई करने की पुष्टि होने पर प्राचार्य के खिलाफ सदर पुलिस थाने में शिकायत की गई। अमरावती रोड स्थित पत्रकार कॉलोनी में 18 पेड़ों की कटाई मामले में सीताबर्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज है। रमण साइंस सेंटर में 25 पेड़ काटे जाने पर केंद्र के प्रकल्प समन्वयक के िखलाफ गणेशपेठ पुलिस थाने में शिकायत की गई।

हिस्लॉप कॉलेज के एक निजी प्लॉट पर मनपा के समक्ष अधिकारी की बिना पूर्व अनुमति पेड़ों का कत्ल करने के आरोप में सदर पुलिस थाने में वृक्ष जनत कानून अंतर्गत कार्रवाई करने की शिकायत की है। उसके अलावा विभागीय क्रीड़ा संकुल मानकापुर, रेल्वे कॉलोनी गड्डीगोदाम, सोमलवार स्कूल रामदासपेठ के पीछे, शक्करदरा स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज परिसर, भरत नगर बस स्टॉप, जिलाधिकारी कार्यालय, भवंस सिविल लाइंस, नागार्जुन कॉलोनी जरीपटका, दर्शनी कॉम्प्लेक्स शक्करदरा आदि स्थानों की मनपा के उद्यान विभाग को शिकायते मिलने की सूत्रों से जानकारी मिली है।

Created On :   26 Sept 2025 1:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story