रज्जन अरजरिया का दुखद निधन

पन्ना रज्जन अरजरिया का दुखद निधन

Ankita Rai
Update: 2022-02-17 09:35 GMT
रज्जन अरजरिया का दुखद निधन

डिजिटल डेस्क ,पन्ना। पन्ना शहर स्थित लोकपाल सागर के समीप निवासरत ७० वर्षीय देवेन्द्र अरजरिया उर्फ रज्जन नहरी वाले का आज सुबह ०९ बजे दुखद निधन हो गया। स्वर्गीय श्री अरजरिया विगत पांच वर्ष से अस्वस्थ्य थे और कौमा में थे। दिवंगत श्री अरजरिया के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए पार्थिक शव को इलाहाबाद ले जाया गया है। स्वर्गीय श्री अरजरिया अपने पीछे धर्म पत्नि शंकुतला सहित एक पुत्र वीरेन्द्र उर्फ बब्लू, तीन पुत्रियों और परिवार को रोता-बिलखता छोड गए हैं। स्वर्गीय श्री अरजरिया सेवानिवृत्त खनिज निरीक्षक रामगोपाल तिवारी के साले थे। श्री अरजरिया के दुखद निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, पत्रकारगणों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Tags:    

Similar News