शिक्षक दिवस : आरडी मिश्रा समेत MP के 8 टीचर दिल्ली में होंगे सम्मानित

शिक्षक दिवस : आरडी मिश्रा समेत MP के 8 टीचर दिल्ली में होंगे सम्मानित

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-01 13:48 GMT
शिक्षक दिवस : आरडी मिश्रा समेत MP के 8 टीचर दिल्ली में होंगे सम्मानित

डिजिटल डेस्क, उमरिया। शासकीय माध्यमिक शाला खोलखमरा में पदस्थ आरडी मिश्रा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली से 3 श्रेणियों में शिक्षक का चुनाव होता है। बेहतर शिक्षकीय कार्य के लिए डॉ. आरडी मिश्रा को प्राथमिक श्रेणी में चुना गया। उनके साथ MP के चुनिंदा 8 अन्य शिक्षकों को यह सम्मान प्राप्त होगा। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।

डीईओ रणमत सिंह ने बताया Ph.D उपाधि प्राप्त डॉ. मिश्र को राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार दिल्ली में मिलेगा। जिले की शिक्षण व्यवस्था में इस पुरस्कार प्राप्ति से निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने बताया पुरस्कार के लिए सर्विस रिकार्ड के साथ संस्थानों में शिक्षिकीय गतिविधियां मापी जाती हैं। बच्चों के परिणाम तथा रचनात्मक कार्यों को विशेष अंक मिलता है।

सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ. आरडी मिश्रा ने भास्कर से अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी सफलता श्रेय परिवार व सहयोगी स्टॉफ को दिया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय सम्मान दिलाने में परिवार से लेकर शिक्षिक सहयोगियों का हर जगह साथ मिला। वर्तमान में वे माध्यमिक शाला खोलखमरा में कार्यरत हैं। कक्षा छह से आठ तक की कक्षा में 65 बच्चों का नाम पंजीकृत है। यही नहीं, इस वर्ष संस्था का परिणाम परिणाम भी अच्छा रहा है।

 

Similar News