2 करोड़ 55 लाख में बिका जैम क्वालिटी का हीरा, मजदूर हुआ मालामाल

2 करोड़ 55 लाख में बिका जैम क्वालिटी का हीरा, मजदूर हुआ मालामाल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-29 13:54 GMT
2 करोड़ 55 लाख में बिका जैम क्वालिटी का हीरा, मजदूर हुआ मालामाल

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले की पटी बजरिया के शासकीय क्षेत्र में स्वीकृत उथली खदान से पिछले माह एक मजदूर को मिला जैम क्वालिटी का 42.59 कैरेट हीरा शनिवार को नीलामी में 2 करोड़ 55 लाख 54 हजार रूपए में बिक गया। इसे उत्तर प्रदेश के झांसी शहर के सराफा कारोबारी राहुल अग्रवाल ने 6 लाख प्रति कैरेट की दर से उच्चतम बोली लगाकर खरीदा। जिले की उथली खदानों से मिला ये अब तक का दूसरा सबसे बड़ा डायमंड है। पन्ना के बेनीसागर निवासी मजदूर मोतीलाल प्रजापति को ये हीरा 9 अक्टूबर को उत्खनन के दौरान मिला था।   

मजदूर को मिलेंगे सवा दो करोड़ से ज्यदा की राशि
पन्ना की उथली खदान में मजदूर को मिले इस हीेरे की नीलामी पर स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी लोगों की नजर थी। अब तक का दूसरा सबसे बड़ा एवं नायाब डायमंड है, जिसने एक मजदूर को मालामाल कर दिया। गौरतलब है कि दस प्रतिशत रायल्टी काटने के बाद नीलामी में प्राप्त शेष पूरी राशि उस मजदूर को दे दी जाएगी, जिसे यह हीरा प्राप्त हुआ था। भुगतान प्राप्त होने की इस प्रक्रिया में हांलाकि कुछ समय अवश्य लगता है।

कड़ी सुरक्षा के बीच नीलामी
सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस हीरे पर विदेशी डायमंड व्यवसायियों के साथ मुंबई और सूरत के भी कारोबारियों की नजर थी। बोली की शुरुआत 4 लाख रुपए प्रति कैरेट के साथ हुई। दूसरी बोली 5 लाख 99 हजार रूपए प्रति कैरेट तक पहुंची और लगभग एक घंटे के अंदर अतंत: 5 लाख 99 हजार रुपए प्रति कैरेट पर टूट गई।  

पारखी भी लाए थे साथ में
पन्ना की उथली खदान से निकले अब तक के सबसे बड़े दूसरे डायमंड के खरीददार झांसी के राहुल अग्रवाल ने बताया कि वो हीरे का कारोबार नहीं करते हैं। मूलत: झांसी,दिल्ली और कोलकाता में उनका सराफे का व्यवसाय है। मगर, वो इसे हासिल करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे पारखी को भी अपने साथ लाए थे।

 

Similar News