अस्पताल में मदद के नाम पर महिला के साथ रेप करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में मदद के नाम पर महिला के साथ रेप करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2019-05-14 14:28 GMT
अस्पताल में मदद के नाम पर महिला के साथ रेप करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने अस्पताल में मदद के नाम पर एक 37 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दीपक कुंचीकुर्वे बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की बहन महानगर के सायन अस्पताल में भर्ती है। जहां वह उसकी सेवा के लिए आयी थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित महिला को कहा कि उपचार का बिल कम करने के संबंध में फार्म कहा जमा करना है। इसकी उसे जानकारी है। मदद के लिए महिला आरोपी के साथ चली गई लेकिन आरोपी महिला को फार्म जमा करनेवाले स्थान पर ले जाने की बजाय उसे अस्पताल की इमारत की पांचवी मंजिल पर ले गया। जहां उसने महिला के साथ जबरन संबंध बनाए। और फिर वह वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला ने सायन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और फिर उसे धारावी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 
 

Tags:    

Similar News