यूपी-एमपी के बाद अब महाराष्ट्र में भी सपा-बसपा गठबंधन, 48 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

यूपी-एमपी के बाद अब महाराष्ट्र में भी सपा-बसपा गठबंधन, 48 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

Tejinder Singh
Update: 2019-03-18 14:12 GMT
यूपी-एमपी के बाद अब महाराष्ट्र में भी सपा-बसपा गठबंधन, 48 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में सपा-बसपा मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ेगे। सपा और कांग्रेस का समझौत न हो पाने के बाद दोनों दलों ने हाथ मिलाया है। महाराष्ट्र में सपा-बसपा गठबंठन का औपचारिक ऐलान मंगलवार को मुंबई किया जाएगा। बसपा सांसद व पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी अशोक सिद्धार्थ व सपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी इस गठबंधन का एलान करेंगे।  

धर्म निरपेक्ष मतों का बंटवारा रोकने के लिए पहले कांग्रेस की तरफ से सपा को महागठबंधन में शामिल करने की बात कही गई थी। लेकिन सपा बगैर कोई सीट मिले गठबंधन में शामिल होने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की पहले दोनों दल उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी साथ आने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार मुंबई और आसपास के इलाकों में सपा अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। जबकि विदर्भ में बसपा के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे ने बताया कि सपा-बसपा मिलकर महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे।   

Similar News