अपनी बेटी-भतीजी की वर्जिनिटी का सौदा करने वाली महिला गिरफ्तार

अपनी बेटी-भतीजी की वर्जिनिटी का सौदा करने वाली महिला गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2018-06-26 15:06 GMT
अपनी बेटी-भतीजी की वर्जिनिटी का सौदा करने वाली महिला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चारकोप पुलिस ने अपनी नाबालिग बेटी और देवरानी की बेटी के वर्जिनिटी का सौदा करने वाली एक 36 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने एक हाईप्रोफाइल हाउसिंग सोसायटी में किराए पर घर ले रखा था। यहां वह लड़कियों को कुंवारी बताकर ग्राहकों से एक रात के लिए एक लाख रुपए में सौदा करती थी। महिला ने सोसायटी में छह महीने पहले घर लिया था। आसपास रहने वालों को उसकी करतूत पर शक न हो इसके लिए महीने में एक दो ग्राहक ही घर में लाए जाते थे। महिला ऐसे ग्राहकों की तलाश में रहती है जो कुवांरी लड़कियों के साथ संबंध बनाने के इच्छुक होते थे।

गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और नकली ग्राहक भेजकर सौदा किया। इसके बाद आरोपी महिला को रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 340 और पिटा कानून की धारा 3, 4, 5 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छुड़ाई गई दोनों लड़कियों को महिला सुधारगृह भेज दिया गया है। महिला का दावा है कि राजस्थान में रहने वाले उसेक देवर-देवरानी को भी अपनी बेटी के देह व्यापार में लिप्त होने की जानकारी थी। सीनियर इंस्पेक्टर प्रमोध धावरे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

Similar News