बगावत के डर से आखिरकार भाजपा व कांग्रेस ने नहीं घोषित की वार्डों के अधिकृत प्रत्याशी की सूची

उमरिया बगावत के डर से आखिरकार भाजपा व कांग्रेस ने नहीं घोषित की वार्डों के अधिकृत प्रत्याशी की सूची

Safal Upadhyay
Update: 2022-09-13 09:02 GMT
बगावत के डर से आखिरकार भाजपा व कांग्रेस ने नहीं घोषित की वार्डों के अधिकृत प्रत्याशी की सूची

डिजिटल डेस्क,उमरिया। पाली नगर पालिका चुनाव में नामांकन के आखिर दिन सोमवार को दोनो प्रमुख पार्टी कांग्रेस व भाजपा ने जुलूस निकालकर अपनी सरकार बनाने का दमखम दिखाया। दोनों ने 15 वार्डों में बहुमत के साथ अपना-अपना दावा ठोंका। देर शाम तक स्क्रूटनी का काम चलता रहा। सूत्रों के मुताबिक आखिर दिन 55 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया गया है। भाजपा की तरफ से मंत्री मीना सिंह बड़ा चेहरा रहीं। वहीं कांग्रेस के खेमे से जिला संगठन व वरिष्ठ कांग्रेसी व प्रभारी मौजूद रहे।

नामांकन के आखिर दिन एसडीएम कार्यालय में दिनभर चुनावी सरगर्मी देखी गई। कार्यालय के आसपास शांति व कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। सुबह 11 बजते ही प्रत्याशियों का आना प्रारंभ हुआ। पर्चे के पहले ज्यादातर लोग बिरासिनी मंदिर पहुंचे। वहां अपनी-अपनी जीत के लिए पूजा अर्चना करवाई। फिर जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि वृहद रैली व जुलूस के लिए पहले से पाबंदी थी। लिहाजा सीमित संख्या में लोग नामांकन के लिए पहुंचे।

एक वार्ड से तीन-तीन दावेदार

जैसा की पहले से संभावना जताई जा रही थी कांग्रेस व भाजपा दोनों ने इस बार अपने अधिकृत प्रत्याशी का पत्ता आखिर दिन भी नहीं खोला है। खबर है कि दोनों ही पार्टियों में मान मनौव्बल के बाद भी कुछ वरिष्ठ नहीं मान रहे है। लिहाजा उन्हें मनाने के लिए उनके फार्म भी लिए गए गए है। यानि एक वार्ड से दो से तीन दावेदार सामने आ रहे हैं। रिटर्रिंग अधिकारी कार्यालय अनुसार सोमवार को करीब 55 फार्म जमा हुए हैं। इसके पूर्व 33 लोगों ने नाम निर्देशन जमा किया था। चूंकि शाम तक प्रक्रिया चल रही थी। लिहाजा अधिकृत तौर पर चयनित फार्म की संख्या जारी नहीं हुई। फिर भी 88 का अनुमान है। यदि बगावत का यही आलम रहा तो कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनेगी। 

नहीं रहे बड़े चेहरे

जिले में हाल ही के निकाय चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों को अपनी-अपनी सरकार बनाने में सफलता मिली है। चूंकि उस समय पूरे प्रदेश में चुनाव चल रहे थे। लिहाजा बड़े चेहरे प्रचार व नामांकन में नहीं दिखे। इस बार अनुमान था कि आखिर दिन शक्ति प्रदर्शन में ताकत दिखे। लेकिन ऐसा नही रहा। कांग्रेस की तरफ से भी प्रभारी व जिला के वरिष्ठ नेता मौजदू रहे। वहीं भाजपा की तरफ से स्थानीय विधायक व मंत्री मीना सिंह के साथ जिला अध्यक्ष व अन्य लोग मौजूद रहे। 

15,883 मतदात

नगर पालिका परिषद पाली में कुल मतदाताओं की संख्या 15 हजार 883 है जिसमें पुरूष मतदाताओ की संख्या 8054 तथा महिला मतदाता की संख्या 7829 है। मतदान 27 सितंबर 2022 को प्रात: 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना 30 सितंबर को प्रात: 9 बजे से संपन्न होगी।
 

Tags:    

Similar News