भाजपा उपाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा बने पन्ना प्रमुख

पन्ना भाजपा उपाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा बने पन्ना प्रमुख

Ankita Rai
Update: 2022-02-04 08:58 GMT
भाजपा उपाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा बने पन्ना प्रमुख

डिजिटल डेस्क पन्ना। कुशाभाऊ ठाक रे की जन्मशताब्दी वर्ष को प्रदेश में भाजपा संगठन पर्व बूथ विस्तारक अभियान के रूप मे मना रही है। अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा को पन्ना नगर मण्डल के बूथ क्रमांक १६६ के पन्ना क्रमांक  १८ का पन्ना प्रमुख बनाया गया है। शक्ति केन्द्र एप विस्तारक द्वारा श्री मिश्रा को डिजीटल सत्यापित किया गया है।श्री मिश्रा बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत भाजपा के मोहन्द्रा मण्डल मे मण्डल प्रभारी की जिम्मेदारी सभाल रहे है जिन्होंने मिली जिम्मेदारी को १० दिन तक प्रवास करते हुये बेहतर तरीके से बूथ विस्तारक अभियान के तहत बूथ समितियो, पन्ना समितियों के गठन एवं संगठन एप मे रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण करवाया गया तथा समीक्षा मे मोहन्द्रा मण्डल मे कार्य सबसे आगे है।

Tags:    

Similar News