बोहरा समाज ने नागपुर में मनाई ईद

बोहरा समाज ने नागपुर में मनाई ईद

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-25 07:26 GMT
बोहरा समाज ने नागपुर में मनाई ईद
दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, नागपुर. बोहरा समाज ने रविवार को ईद-उल-फ़ितर मनाई। शहर की चार मस्जिदों में सुबह 6 बजे ईद की नमाज़ और खुतबा पढ़ा गया।
 
बद्री मस्जिद इतवारी में ईमाम शेख़ शब्बीर मेलेंडीवाला, बुरहानी मस्जिद सदर में ईमाम शेख़ नजमुद्दीन फिदवी, हकीमी मस्जिद शांति नगर में ईमाम शेख़ शब्बीर अहमदाबादवाला और फखरी मस्जिद मंगलवारी में ईमाम शेख़ यूनुस अमानी ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज़ के बाद ईमाम ने खुतबा पढ़ा और देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी।

Similar News