ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-06 10:14 GMT
ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

डिजिटल डेस्क सतना। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर ओवर ब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में गर्भवती महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस बताया कि रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ा का निवासी सवी सेन 30 वर्ष अपनी छोटी बहन मधु  पुत्री धनेश सेन 12 वर्ष के साथ बोलेरो क्रमांक एमपी 19 बीबी- 1289 से ससुराल (अमिलिया थाना नागौद ) गया था। वहां से गर्र्भवती पत्नी सोनम सेन 28 वर्ष पुत्र जुगनू सेन 8 वर्ष और पुत्री जिया 3 वर्ष को साथ लेकर रविवार रात को गांव के लिए रवाना हो गया। तकरीबन 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो जैसे ही ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंची तो अनियंत्रित होकर चारो खाने चित हो गई, गाड़ी के चारो पहिये हवा में लहराने लगे और अंदर चीख-पुकार मच गई। यह देखकर ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को किसी तरह बाहर निकाल लिया।
एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल
दुर्घटना के कारण ओवर ब्रिज पर जाम लग गया था, तब पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किसी तरह पलटाकर सीधा कराया और धीरे-धीरे यातायात बहाल कराते हुए जाम में फसी एम्बुलेंस को मौके पर लाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना में सोनम की हालत गंभीर बताई गई है।
 

Tags:    

Similar News