यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 यात्री घायल

यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 यात्री घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-05 16:13 GMT
यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 यात्री घायल


डिजिटल डेस्क उमरानाला/छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के ग्राम अडवार के समीप मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार यात्री पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बस सवार 15 यात्रियों को चोटें आई हंै। घायलों के मुताबिक बस कंडेक्टर चला रहा था और चालक कंडेक्ट्री कर रहा था। कंडेक्टर ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए मोड़ पर बस पलटा दिया। पुलिया से नीचे गिरी बस विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में घायल यात्रियों को गंभीर अवस्था में 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में बस सवार राजेन्द्र पाठे के मुताबिक खमारपानी जा रही बस ग्राम अडवार के समीप एक मोड़ पर पुलिया से नीचे जा गिरी। उमरानाला से बस कंडेक्टर चला रहा था। रफ्तार अधिक होने पर कई बार उसे बस धीरे चलाने कहा गया, लेकिन उसने रफ्तार कम नहीं की। जिसकी वजह से हादसा हुआ। दुर्घटना में श्रेया, गीता यादव, देवकीबाई, रामेश्वर महादेव, ईताबाई महादेव, वर्षा, बिट्टू, परी, राजेश, कल्पना, सुनीता, चंद्रकांत समेत अन्य लोगों को चोटें आई है। जिन्हें उमरानाला अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  
बस में क्षमता से अधिक थी सवार-
तेज रफ्तार बस में तीस से अधिक सवारियां भरी हुई थी। क्षमता से अधिक सवारी लेकर बेलगाम भागती बस को चालक मोड़ पर नियंत्रित नहीं कर पाया। जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे में बस सवार महिलाओं और बच्चों को गंभीर चोटें आई है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News