महाराष्ट्र- मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव

तारीखों का ऐलान महाराष्ट्र- मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव

Tejinder Singh
Update: 2021-09-28 12:36 GMT
महाराष्ट्र- मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। रिक्त 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान और 2 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, रैगांव और जोवाट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र में एक देगलुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक उसने कोरोना महामारी, बाढ, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से प्रतिक्रिया की समीक्षा की और सभी तथ्यों और परिस्थितियों का ध्यान में रखते हुए उपचुनाव कराने की तारीख का निर्णय लिया है। जिन तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें मध्यप्रदेश की खंडवा, हिमाचल प्रदेश की मंडी और केन्द्रशासित प्रदेश के दादर और नगर हवेली, दमन और दीव शामिल है। इसके अलावा जिन 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें आंध्रप्रदेश की 1, असम 5, बिहार 2, हरियाणा 1, हिमाचल प्रदेश 3, क र्नाटक 2, मध्यप्रदेश 3, महाराष्ट्र 1, मेघालय 3, मिजोरम 1, नागालैंड 1, राजस्थान 2, तेलंगाना 1 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटें शामिल है।

मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से निर्वाचित भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का कोरोना से निधन होने के बाद यह सीट खाली पड़ी थी। वहीं कांग्रेस विधायक और कमलनाथ सरकार में आबकारी मंत्री रहे बृजेन्द्र सिंह राठौड के निधन से पृथ्वीपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी। रैगांव विधानसभा सीट भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुई थी। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन से जोबट विधानसभा सीट खाली हुई थी। महाराष्ट्र की देगलुर विधानसभा सीट कांग्रेस के विधायक रावसाहेब अंतापुरकर के कोरोना से निधन के बाद खाली हुई थी।

Tags:    

Similar News