लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी महाराष्ट्र कांग्रेस, चव्हाण ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी महाराष्ट्र कांग्रेस, चव्हाण ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

Tejinder Singh
Update: 2018-11-18 11:12 GMT
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी महाराष्ट्र कांग्रेस, चव्हाण ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नब्ज टटोली जा रही है। इसके अलावा पार्टी मुंबई छोड़कर राज्य के बाकी 42 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दादर के प्रदेशभवन में प्रदेश कार्यालय में तीन दिनों तक खूब गहमागहमी रही। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों और क्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रदेश चुनाव चयन समिति के सामने अपनी बात रखी है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण की अगुआई में 15 से 17 नवंबर तक बैठकों का दौर चला। 15 नवंबर को मराठवाडा, 16 नवंबर को विदर्भ व उत्तर महाराष्ट्र और 17 नवंबर को कोकण विभाग की लोकसभा सीटों की समीक्षा और इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत की गई। सबसे ज्यादा 52 लोगों ने लातूर लोकसभा सीट से लड़ने की इच्छा जताई है। तिलकभवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की चहल पहल देखकर लग रहा है कि पार्टी पिछले चुनावों में मिली हार की निराशा से उबर चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब लगने लगा है कि मोदी और भाजपा को हराया जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का कहना है कि  केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता में भारी नाराजगी है। लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है और पूरे राज्य में पार्टी को समर्थन मिल रहा है। चव्हाण ने उम्मीद जताई कि जनता के समर्थन से राहुल गांधी की अगुआई में भाजपा को हराकर सरकार बनाने में कामयाब होगी। 

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण राज्य की 42 लोकसभा सीटों के इच्छुक उम्मीदवारों और इलाके के पदाधिकारियों से बातचीत की गई है। हर सीट से कम से कम 7-8 लोग कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इससे साफ है कि आगामी चुनावों को लेकर हमारे कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं

Similar News