चव्हाण बोले - मध्यप्रदेश जैसी तत्परता महाराष्ट्र में नहीं दिखा रही बीजेपी

ओबीसी आरक्षण मामला चव्हाण बोले - मध्यप्रदेश जैसी तत्परता महाराष्ट्र में नहीं दिखा रही बीजेपी

Tejinder Singh
Update: 2021-12-21 14:37 GMT
चव्हाण बोले - मध्यप्रदेश जैसी तत्परता महाराष्ट्र में नहीं दिखा रही बीजेपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्य के पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश में ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण समाप्त किए जाने पर केंद्र सरकार जैसी तत्परता दिखा रही है, वैसी महाराष्ट्र के लिए क्यों नहींॽ  चव्हाण ने कहा कि आरक्षण संवेदनशील विषय है। पर भाजपा इसका इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित के लिए कर रही है। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार नहीं है, इस लिए यहां मराठा और ओबीसी आरक्षण को लेकर यह पार्टी मौन है। जबकि भाजपा शासित मध्यप्रदेश में ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब सरकार इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रही है। जबकि महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण समाप्त किए जाने के फैसले को लेकर भाजपा ने कुछ नहीं किया। केंद्र सरकार की ऐसी ही भूमिका मराठा आरक्षण मामले में दिखाई दी थी। 


 

Tags:    

Similar News