अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष कोलंबकर सुबह 8 बजे दिलाएंगे विधायकों को शपथ

अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष कोलंबकर सुबह 8 बजे दिलाएंगे विधायकों को शपथ

Tejinder Singh
Update: 2019-11-26 14:10 GMT
अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष कोलंबकर सुबह 8 बजे दिलाएंगे विधायकों को शपथ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ भाजपा विधायक कालीदास कोलंबकर को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यभवन में उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य सचिव अजोय मेहता, विधानमंडल सचिव (कार्यभार) राजेंद्र भागवत, विधी व न्याय प्रधान सचिव आर एन लढ्ढा उपस्थित थे। 

मुंबई की वडाला सीट से आठ बार विधायक रहे कोलंबकर का नाम उन लोगों की सूची में था जिसे राज्यपाल को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष के संभावितों के तौर पर सौंपा गया था। कोलंबकर विधानसभा के लिए चुने गए बाकी 287 विधायकों को शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने से पहले कोलंबकर विधानसभा का संचालन करेंगे। शिवसेना से कांग्रेस मे आए कोलंबकर बीते विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा में शामिल हो गए थे। 

Tags:    

Similar News