अराजकता के दौर से गुजर रहा मध्यप्रदेश : अजय सिंह 

अराजकता के दौर से गुजर रहा मध्यप्रदेश : अजय सिंह 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-05 17:46 GMT
अराजकता के दौर से गुजर रहा मध्यप्रदेश : अजय सिंह 

डिजिटल डेस्क, सतना। आज प्रदेश सबसे अराजक स्थिति के दौर से गुजर रहा है। CM शिवराज सिंह चौहान सक्षम प्रशासन देने में असमर्थ हैं, अब फिर उनका नया शिगूफा है दिल की बात। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शनिवार को शाहपुरा जिला डिंडौरी और निवास जिला मंडला में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। अजय सिंह ने कहा कि शासन के 13 वें साल में उनका कहना एवं करना, इस बात का द्योतक है कि वे मान चुके हैं कि शासन चलाना उनके बस में नहीं रहा।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि ऐसा क्या कारण है कि जिस व्यक्ति के पास पूरी ताकत हो, प्रशासन हो, अधिकार हो उसे दिल की बात कहने की क्या जरूरत है। उनके मन में दिल में जो भी हो उसे पूरा करने के लिए उनके पास पूरा अमला है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि CM प्रशासन शासन चलाने में नाकाम हो गए है। उनका मोहभंग हो गया है। वे अक्षम हैं, इसलिए कभी उपवास पर तो कभी कहते है खेती मत करो, तो कभी कहते है अवैध उत्खनन रोकना असंभव है।

Similar News