देशव्यापी हड़ताल : बैंकों पर लगे रहे ताले, नागपुर और पुणे में प्रदर्शन, मुंबई में बेअसर

देशव्यापी हड़ताल : बैंकों पर लगे रहे ताले, नागपुर और पुणे में प्रदर्शन, मुंबई में बेअसर

Tejinder Singh
Update: 2020-01-08 17:11 GMT
देशव्यापी हड़ताल : बैंकों पर लगे रहे ताले, नागपुर और पुणे में प्रदर्शन, मुंबई में बेअसर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मजदूर संगठनों द्वारा बुधवार को आयोजित भारत बंद का देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोई असर नहीं दिखा। सरकारी बैंकों समेत कुछ संस्थाओं में कामकाज जरूर प्रभावित हुआ लेकिन मुंबई की सड़कों पर लोगों की उसी तरह की भागदौड़ देखने को मिली। महानगर में यातायात सामान्य रहा और रेल, मोनोरेल, बेस्ट की बसें, टैक्सियां और ऑटो सामान्य रूप से चलते रहे। केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूरों के खिलाफ बताते हुए वामपंथी और कांग्रेस से जुड़े कर्मचारी संगठनों ने इस बंद का आवाहन किया था। महाराष्ट्र में शिवसेना ने भी इसे समर्थन दिया था। बुधवार को बंद के दौरान हजारों की संख्या में मजदूर मुंबई के आजाद मैदान में जुटे। यहां पहुंचे ज्यादातर लोग असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर थे। इसके अलावा बैंक कर्मचारी संगठन विश्वास उटगी की अगुआई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकारी की नीतियों की आलोचना की। यहां नारेबाजी कर रहे लोगों में भारतीय कामगार सेना से जुड़े मजदूर, आंगनवाडी सेविकाएं और स्वयंसेविकाएं थीं। उटगी ने कहा कि देशभर के 25 करोड़ जबकि महाराष्ट्र के करीब चार करोड़ कर्मचारी इस बंद में शामिल हुए। असंगठित मजदूर, गोदी कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, आशा वर्कर इस हड़ताल का हिस्सा बनीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां कानून के खिलाफ हैं। पिछले छह सालों में रोजगार बढ़ना तो दूर करीब 5 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। सरकार सभी क्षेत्रो के निजीकरण की नीति पर चल रही है। बंद में शामिल रही राज्य सरकारी कर्मचारी मध्यवर्ती संगठन के अध्यक्ष अशोक दगडे ने दावा किया कि राज्य में बंद 100 फीसदी सफल रहा है। चंद्रपुर से सिंधुदुर्ग तक सरकारी-अर्ध सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। वहीं मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि बंद शांतिपूर्ण रहा है और मुंबई में किसी भी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है

Tags:    

Similar News