गाज गिरने से चपेट में आए पिता -पुत्री, बेटी की इलाज के दौरान मौत

गाज गिरने से चपेट में आए पिता -पुत्री, बेटी की इलाज के दौरान मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-12 15:23 GMT
गाज गिरने से चपेट में आए पिता -पुत्री, बेटी की इलाज के दौरान मौत

डिजिटल डेस्क,उमरिया। मानपुर के मलहरा गांव में पिता पुत्री गाज गिरने से चपेट में गए। रूपता सिंह को दोनों बाह में तेज करंट लगने से झुलस गई। घर में हुई दर्दनाक घटना में अन्य सदस्य बच गए। आनन-फानन में दोनों को मानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पुत्री रूपता को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पिता गणेश सिंह को शहडोल रैफर कर दिया गया।

टीआई केके त्रिपाठी ने बताया बुधवार शाम करीब पांच बजे सभी लोग घर में थे। पुत्री बर्तन धोकर भीतर जा रही थी। इसी दौरान पिता गणेश सिंह खेती बाड़ी के काम से घर लौटे था। दोनों जैसे ही अंदर प्रवेश करने लगे आसमान से तेज गर्जना के साथ बिजली चमकी और ये दोनों उसकी चपेट में आ गए। तेज झटका लगने से रूपता के हाथ जल गए थे। मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उसने दमतोड़ दिया। पिता का शहडोल में इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News