सतना जंक्शन पर ट्रेन में कराई प्रसूता की डिलेवरी

सतना सतना जंक्शन पर ट्रेन में कराई प्रसूता की डिलेवरी

Safal Upadhyay
Update: 2022-09-17 12:03 GMT
सतना जंक्शन पर ट्रेन में कराई प्रसूता की डिलेवरी

डिजिटल डेस्क,सतना। लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से रांची जा रही वीकली एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में अपने दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही गर्भवती  25 वर्षीय नाजनीन परवीन पति मोहम्मद सोनौआ निवासी गया,बिहार  को सफर के दौरान कटनी पहुंचने पर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई,तब सहयात्रियों ने रेल हेल्पलाइन में फोन कर मदद मांगी तो कंट्रोल रूम से सतना जंक्शन पर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।दोपहर डेढ़ बजे ट्रेन के यहां पहुंचने पर डा अदिति सिंह और डॉ सी सतीश ने स्लीपर कोच में चद्दरों का इस्तेमाल कर अस्थाई डिलेवरी रुम बनाकर सुरक्षित प्रसव कराया,महिला ने एक सर्व समर्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। प्रसव के चलते ट्रेन 1 घंटे तक रोकी गई। महिला के परिजनों को भी खबर दे दी गई है जो सतना के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags:    

Similar News