गुब्बारे भरने वाले विस्फोट में हुआ विस्फोट, घर के बाहर खेल रही लड़की की मौत

गुब्बारे भरने वाले विस्फोट में हुआ विस्फोट, घर के बाहर खेल रही लड़की की मौत

Tejinder Singh
Update: 2019-11-17 13:33 GMT
गुब्बारे भरने वाले विस्फोट में हुआ विस्फोट, घर के बाहर खेल रही लड़की की मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। गुब्बारे में गैस भरने के सिलेंडर में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे बारह वर्षीय लड़की की मौत हो गईं। यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह कोल्हापुर में हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सना पठाण नामक लड़की की मौत हुई हैं। जो घर के बाहर खेल रही थी, तभी सिलेंडर फटा और उसने दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि स्वामी मला इलाके में मुकेश राठौड़ नामक शख्स गुब्बारे बेचने का काम करता है। जो कार्बन पावडर से खुद गैस तैयार करता था। शनिवार रात उसने गैस तैयार कर सिलेंडर को घर से बाहर ही रखा था। इसके बाद रविवार सुबह पड़ोस में रहनेवाली सना घर के बाहर खेल रही थीं। उस समय सिलेंडर में विस्फाेट हुआ. जिसकी चपेट में आकर सना गंभीर रूप से झुलस गईं।

उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। घटना के समय सना की मां एक और सदस्य के साथ वहीं थी। दोनो बाल बाल बच गए। इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू की है। 

 

Tags:    

Similar News