पुल निर्माण कंपनी के 4 कर्मचारियों पर मामला दर्ज, 8 मजदूरों की हुई थी मौत

पुल निर्माण कंपनी के 4 कर्मचारियों पर मामला दर्ज, 8 मजदूरों की हुई थी मौत

Tejinder Singh
Update: 2017-11-22 14:31 GMT
पुल निर्माण कंपनी के 4 कर्मचारियों पर मामला दर्ज, 8 मजदूरों की हुई थी मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे।  भिगवण में पुल निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की मौत मामले में सोमा इंटरप्राइजेस कंपनी के चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंदापुर तहसील में नीरा-भीमा नदी जोड़ परियोजना का काम करते समय हुई दुर्घटना में आठ मजदूरों की मौत हुई थी। बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस हादसे में कई जख्मी भी हुए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस प्रशासन समेत बचाव दल मौके पर पहुंचा था। पुल को बनाने में 300 मजदूर काम कर रहे थे। 

क्या है पूरा मामल, कैसे हुआ हादसा? 

हादसे का शिकार हुए ज्यादातर मजदूर उड़ीसा के रहने वाले थे। केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी नदी जोड़ परियोजना के तहत जिले की इंदापुर तहसील स्थित भिगवण में पिछले छह महिनों से काम चल रहा है। मराठवाड़ा को 25 टीएमसी पानी कृष्णा और नीरा नदी से देने के लिए राज्य सरकार सुरंग निर्माण करा रही है। यह गंभीर हादसा भिगवण तहसील के अकोले गांव में सोमवार शाम को अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज की क्रेन के पलटने से हुआ। मामले में लापरवाही का अंदेशा जताया जा रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी मजदूर रोप-वे के सहारे नीचे उतर रहे थे। पुणे से अकोले गांव की दूरी 150 किमी है। यह सोलापुर -पुणे बॉर्डर पर है।

कंपनी के कर्मचारियों पर मामला दर्ज, अगली कार्रवाई शुरु

पिछले 6 महीनों से पुल निर्माण कार्य जारी है। हर रोज की तरह काम खत्म कर मजदूर रोप वे का इस्तेमाल कर सुरंग से बाहर आ रहे थे। उस वक्त करीब पांच बजे उसकी रस्सी अचानक टूट गई। जिस कारण लिफ्ट तेजी से नीचे जा गिरी। लिफ्ट लगभग 250 फिट नीचे जा गिरी थी। हादसे के दौरान मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आठों शव बाहर निकाल लिए। फिलहाल पुलिस ने कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
 

Similar News