मछली पकडऩे गया किशोर टमस नदी में बहा -पुल के पास की घटना, तलाश जारी

मछली पकडऩे गया किशोर टमस नदी में बहा -पुल के पास की घटना, तलाश जारी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-09 10:24 GMT
मछली पकडऩे गया किशोर टमस नदी में बहा -पुल के पास की घटना, तलाश जारी

 डिजिटल डेस्क सतना। रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत सराय गांव के पास 17 वर्षीय किशोर टमस नदी में  बह गया। किशेार मछली पकडऩे गया था, तभी पैर फिसलने से वह नदी में चला गया। स्थानीय लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी डायल-100 को दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, स्थानीय लोगों की मदद से नदी में बहे किशोर की तलाश शुरू की गई। उधर मामले की जानकारी मिलते ही होमगार्ड की राज्य आपदा आपातकालीन मोचन टीम भी शाम 4 बजे सराय पहुंच गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव दल किशोर को तलाशने में असफल रहा। अंधेरा हो जाने के बाद सर्चिंग बंद कर दी गई। 
 ये है मामला
थाना प्रभारी मनोज
सोनी ने बताया कि कोलगवां थाना अंतर्गत उतैली हरिजन बस्ती निवासी राजेंद्र साकेत पिता मंगल साकेत 17 वर्ष बुधवार को दोपहर तकरीबन 3 बजे सराय स्थित टमस नदी में मछली पकडऩे गया था, तभी वह नदी में बह गया। जानकारी मिलने पर फौरन पुलिस टीम सराय पहुंची। पानी का बहाव तेज होने के कारण स्थानीय लोग किशोर को बचाने में असफल रहे। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड की राज्य आपदा आपातकालीन मोचन टीम गुरुवार को सुबह नाव लेकर किशोर को तलाशने टमस नदी में उतरी।
 

Tags:    

Similar News