पूर्व न्यायमूर्ति सुरेश का निधन, गुजरात दंगों को लेकर बनाई फैक्ट फाइंडिंग टीम का थे हिस्सा

पूर्व न्यायमूर्ति सुरेश का निधन, गुजरात दंगों को लेकर बनाई फैक्ट फाइंडिंग टीम का थे हिस्सा

Tejinder Singh
Update: 2020-06-12 16:19 GMT
पूर्व न्यायमूर्ति सुरेश का निधन, गुजरात दंगों को लेकर बनाई फैक्ट फाइंडिंग टीम का थे हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति होस्बेट सुरेश का मुंबई में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कर्नाटक में जन्मे पूर्व न्यायमूर्ति सुरेश को खास तौर से मानवाधिकार के सरंक्षण के लिए जान जाता था। भारतीय न्याय व्यवस्था पर बेबाक राय रखने वाले सुरेश 1991 में हाईकोर्ट से न्यायमूर्ति के रुप में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वे गुजरात दंगों को लेकर बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग टीम का हिस्सा भी थे।  सुरेश कुछ समय के लिए गवर्मेंट लॉ कॉलेज से अंशकालिक प्रोफेसर के तौर भी जुड़े थे।
 

Tags:    

Similar News