महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोघे बने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष

जिम्मेदारी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोघे बने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष

Tejinder Singh
Update: 2022-07-13 15:31 GMT
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोघे बने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के बस्तर से लोकसभा सदस्य दीपक बैज को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी है और दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। 
 

Tags:    

Similar News