तकनीकी खराबी के चलते साढ़े 6 घंटे में दो बार उतरा गवर्नर का हैलीकाप्टर

तकनीकी खराबी के चलते साढ़े 6 घंटे में दो बार उतरा गवर्नर का हैलीकाप्टर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-19 16:27 GMT
तकनीकी खराबी के चलते साढ़े 6 घंटे में दो बार उतरा गवर्नर का हैलीकाप्टर

डिजिटल डेस्क, सतना। राज्यपाल आनंदी बेन के हैलीकाप्टर में अचानक आयी खराबी के बाद दो बार सतना में उतारना पड़ा। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। राज्यपाल भोपाल से प्रयागराज जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान को अचानक उतारना पड़ा है। राज्यपाल की अगवानी के लिए कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त मौके पर मौजूद रहे।

बताया जाता है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदी बेन का हैलीकाप्टर मंगलवार को साढ़े 6 घंटे के दौरान यहां की एयर स्ट्रिप में एक-एक घंटे के लिए दो बार उतरा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक माघी पूर्णिमा के मौके पर कुंभ स्नान के लिए भोपाल से प्रयागराज जाने और आने के दौरान फ्यूल के लिए यहां हैलीकाप्टर की लैंडिंग कराई गई। इसके बाद वे भोपाल रवाना हो गई।

आना था स्टेट प्लेन से
सूत्रों के मुताबिक पहले गर्वनर को स्टेट प्लेन से आना-जाना था, लेकिन प्लेन में तकनीकी गतिरोध के कारण राज्य शासन का हैलीकाप्टर गरुण यहां कुछ परिजनों के साथ राज्यपाल को लेकर सुबह 9 बजे उतरा और फ्यूल लेने के लगभग 10 बजे उसने प्रयागराज के लिए उड़ान भरी। वापसी में यही हैलीकाप्टर दोपहर साढ़े 3 बजे पुन: सतना आया और साढ़े 4 बजे राजधानी भोपाल के लिए उड़ गया। बताया जाता है कि जैसे ही इसकी सूचना कलेक्टर अपर कलेक्टर अमर बहादुर सिंह और नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर को लगी वे राज्यपाल आनंदीबेन की अगवानी की। बताया जाता है कि इस दौरान राज्यपाल को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

जांच की बात कह रहे अधिकारी
राज्यपाल के हैलीकाप्टर में आयी अचानक गड़बड़ी से बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि अब इस मामले की जांच करायी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसको सुधार लिया गया है। इसके बाद राज्यपाल भोलाप के लिए रवाना हो गई। गड़बड़ी कहां से हुई है इसकी भी जांच करायी जाएगी।

Similar News