स्वास्थ्य : इम्यूनिटी को मजबूत करने फलों का सेवन बढ़ा

स्वास्थ्य : इम्यूनिटी को मजबूत करने फलों का सेवन बढ़ा

Tejinder Singh
Update: 2020-12-18 12:10 GMT
स्वास्थ्य : इम्यूनिटी को मजबूत करने फलों का सेवन बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण की भले ही रफ्तार कम हुई हो, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है। कोरोना के साथ-साथ ठंड के मौसम में सेहत की तरफ ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, ताकि इम्यूनिटी बनी रहे और ठंड एवं कोरोना का सामना कर सकें। सर्दी के दिनों में फ्लू या संक्रमण का फैलने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए नागपुरियंस डाइट के साथ शीत ऋतु के फलों का सेवन कर रहे हैं। इससे इम्यूनिटी को मजबूत रखा जा सकता है। घरों में अमरूद की जैली और आंबले का मुरब्बा बनाया जा  रहा है, जो कि इम्युनिटी और सेहत के लिए फायदेमंद है। संतरा, नाशपाती, अमरूद, सेव, मौसंबी, अनार आदि फलों का सेवन किया जा रहा है।

बच्चों के लिए बनाया आंवले का मुरब्बा

हाउस वाइफ अनुप्रिया मिश्रा का कहना है कि मैं हर वर्ष घर में अमरूद की जैली और आंवले का मुरब्बा बनाकर रखती हूं। पहले तो कोई इसे हाथ भी नहीं लगाता था, लेकिन इस बार कोरोना के कारण मैंने सभी को डेली खिलाना शुरू किया है। बच्चे फल नहीं खाते हैं। उन्हे जैली और मुरब्बा पसंद आया। इसलिए बनाकर प्रिजर्व कर रख दी है। मुझे डाइटिशियन ने बताया कि आंवले में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे पाचन शक्ति और इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है। कोरोना से बचने के लिए इनका सेवन आवश्यक है। 
               
अभी खास ध्यान देना आवश्यक

हाउस वाइफ निर्मला ठाकुर ने बताया कि मौसम बदलते ही खान-पान में बदलाव कर लिया है। सर्दियों में मिलने वाले फ्रूट का सेवन करने से कई प्रकार के रोगों से दूर रहा जा सकता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन्स पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। मेरे घर में सभी को नाशपाती बहुत पसंद है। नाशपाती खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसका जूस भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। घर के सभी मेम्बर बड़े चाव से नाशपाती खाते हैं। नाशपाती में विटामिन ई और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। संतरा विटामिन सी और कैल्शियम दोनों का अच्छा स्रोत माना जाता है।  ये मौसमी संक्रमण के खतरे को कम करता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। 
            

Tags:    

Similar News