जंगल के राजा शेर और बाघ को 3 लाख में ले सकते हैं गोद, जानिए क्या है संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की योजना 

जंगल के राजा शेर और बाघ को 3 लाख में ले सकते हैं गोद, जानिए क्या है संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की योजना 

Tejinder Singh
Update: 2021-07-28 12:47 GMT
जंगल के राजा शेर और बाघ को 3 लाख में ले सकते हैं गोद, जानिए क्या है संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की योजना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के बोरिवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क) के वन्य पशुओं को एक साल के लिए गोद लिया जा सकता है। वन्य जीव प्रेमी, संस्था या कंपनी 3 लाख रुपए खर्च कर एक साल के लिए शेर-बाघ को गोद ले सकती हैं। इन वन्य जीवों को एक साल के लिए गोद लिया जा सकता है। इनके खाने-पीने सहित देखभाल की जिम्मेदारी का खर्च वहन करना करना होगा। नेशनल पार्क के निदेशक जी मल्लिकार्जुन ने लोगों से अपील की है कि वे वन्य पशुओं के संरक्षण के लिए आगे आए। इच्छुक व्यक्ति नेशनल पार्क बोरिवली पूर्व के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।   

Tags:    

Similar News