कांग्रेस की बाजीगरी, दिवंगत पार्षद को बनाया जिला सचिव !

कांग्रेस की बाजीगरी, दिवंगत पार्षद को बनाया जिला सचिव !

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-24 13:51 GMT
कांग्रेस की बाजीगरी, दिवंगत पार्षद को बनाया जिला सचिव !

दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, सतना। सतना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए महिला कांग्रेस की कार्यकारणी कमेटी में एक दिवंगत महिला पार्षद को जिला सचिव बना दिया।पार्टी ने गुरुवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष और जिला सचिव के नाम की घोषणा की।

इसमें  गीता सिंह सितपुरा को जम्बो जिला कार्यकारिणी में जिलाअध्यक्ष और पार्षद रह चुकी आरती चौरसिया को जिला सचिव बनाया गया। कमेटी में दिवंगत पार्षद को शामिल किए जाने की जानकारी सामने के बाद कमेटी की महिला जिला अध्यक्ष ने कहा की जब आरती को कमेटी का सचिव बनाया गया था तब वह जीवित थी। आरती का निधन हो चुका है यह हमें आज ही पता चला.कमेटी की घोषणा पहले एक जून को करना था लेकिन चित्रकूट विधायक के निधन के कारण इसे टाल दिया गया ,यदि ऐसा न हुआ होता तो यह गड़बड़ी न होती। अब इसमें सुधार किया जाएगा।

 

Similar News