फंदा लगा कर तेंदूआ का शिकार, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

 फंदा लगा कर तेंदूआ का शिकार, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-29 09:46 GMT
 फंदा लगा कर तेंदूआ का शिकार, मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

डिजिटल डेस्क  पन्ना ।जिले के दक्षिण वन मंडल के शाहनगर वन परिक्षेत्रांतर्गत ग्राम टिकरिया बीट के कक्ष क्रमांक पी-987 गंगा झिरिया में बीती रात  अज्ञात शिकारियों द्वारा फंदा लगा कर तेंदुए का शिकार कर दिया गया है। जैसे ही घटना की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी जानकी यादव को मिली, वह तत्काल ही वन अमले को लेकर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने वन अपराध दर्ज कर घटना से संबंधित जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा सही कारण
 बताया जाता है कि त्योहार होने के चलते कुछ वन कर्मचारी अवकाश पर थे जिसके कारण पोस्टमार्टम की कार्यवाही आज सुबह की गई। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी  जानकी यादव का कहना है कि अभी मृत्यु का करण स्पष्ट नहीं हो सका है। तेंदुए की मृत्यु बीमारी से हुई या फिर फंदा लगाने से हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शिकार शिकारियों द्वारा किस उद्देश्य से किया गया है। इस संबंध में अभी कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। गौरतलब है कि पवई एवं शाहनगर वन परिक्षेत्र में शिकार की घटनाएं पूर्व में भी घटित हो चुकी हैं। जिनमें से कुछ शिकारियों को वन विभाग द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन इस मामले में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
 

Tags:    

Similar News