महिला दिवस : महिलाओं को समर्पित होगा प्रदेश का पहला पिंक स्टेशन मदन महल

महिला दिवस : महिलाओं को समर्पित होगा प्रदेश का पहला पिंक स्टेशन मदन महल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-07 11:52 GMT
महिला दिवस : महिलाओं को समर्पित होगा प्रदेश का पहला पिंक स्टेशन मदन महल

डिजिटल डेस्क, जबलपुुर। विश्व महिला दिवस 8 मार्च को पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के मदन महल स्टेशन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी (कमान) महिला शक्ति के हाथों सौंपने जा रहा है। प्रदेश का पहला और देश का तीसरा पिंक स्टेशन मदन महल को आज महिला दिवस पर समर्पित किया जाएगा। पिंक स्टेशन बनाने के लिए पूरे मंडल से जो महिला कर्मचारी जबलपुर के मदन महल स्टेशन आना चाहती हैं, उनकी मंशा के मुताबिक तबादले भी कर दिए हैं। बताया जाता है कि करीब 121 महिला कर्मचारियों की यहां नियुक्तियां की गई हैं।

रिहर्सल की गई
उल्लेखनीय है कि मंडल रेल प्रबंधक डा. मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर गत 22 फरवरी 2019 तक ही पुरुषों को कार्य करने और 23 फरवरी से महिलाओं को नियुक्त करने का आदेश जारी किया था, लेकिन उस निर्णय के अमल पर व्यवहारिक परेशानी सामने आयी है। किंतु अब यहां महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगी, जिसकी रिहर्सल गुरूवार को ठीक एक दिन पहले की गई है।

देश का तीसरा पिंक स्टेशन होगा मदन महल
जानकारी के मिताबिक रेलवे बोर्ड ने 2 साल पहले भारतीय रेल के माटुंगा, विजयवाड़ा और पमरे से मदनमहल स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित किया है। मदनमहल को छोड़ बाकी 2 स्टेशन बीते वर्ष पिंक हो चुके हैं, वहां महिलाएं सारा कार्य सुरक्षित सम्भाल रही हैं। वहीं मदनमहल स्टेशन पिंक बनने बनने के बाद यह तीसरा पिंक स्टेशन होगा, जहां पूरा कामकाज महिलाओं के हाथों में होगा।

पमरे महाप्रबंधक की निगरानी में हुआ काम
बताया जाता है कि पमरे महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय लगातार पिंक स्टेशन की कार्रवाई पर नजर रखे हुए थे और मंडल रेल प्रबंधक से इस संबंध में लगातार फीडबैक ले रहे थे, जिसके कारण आजं विश्व महिला दिवस पर मदन महल स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित कर दिया जाएगा। विदित हो कि पमरे के महाप्रबंधक द्वारा पिछले माह जब मंडल के कुछ रेलखंडों का निरीक्षण करने गए थे, तब भी वे वहां पर नजर आयीं महिला कर्मियों से जबलपुर के मदन महल स्टेशन पर काम करने के लिए उनकी राय पूछी थी, कुछ महिला सहायक स्टेशन मास्टरों ने इसमें रुचि दिखाई तो उनका तबादला तत्काल जबलपुर करने के निर्देश भी दिए गए थे।

Similar News