महाविकास आघाड़ी ने तो 40 दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया था- मुख्यमंत्री 

विस्तार जल्द महाविकास आघाड़ी ने तो 40 दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया था- मुख्यमंत्री 

Tejinder Singh
Update: 2022-07-20 16:40 GMT
महाविकास आघाड़ी ने तो 40 दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया था- मुख्यमंत्री 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए सुप्रीम कोर्ट की कोई बाधा नहीं है। मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हमारे और भाजपा के बीच कोई मतभेद नहीं है। पूर्व की महाविकास आघाड़ी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार तो 40 दिनों के बाद हुआ था। हमारी सरकार को अभी इतने दिन कहां हुए हैं? इसी बीच मुख्यमंत्री के बगल में बैठक भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने कहा कि आपके मंत्रिमंडल के विस्तार में 40 दिन लगने वाले हैं क्या? जिस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा कि नहीं, नहीं। हम जल्द ही विस्तार करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवेसना के ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत के बयान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में आदेश दिया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नई सरकार के गठन, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण, विधानसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव और विश्वास मत प्रस्ताव को गैर कानूनी करार देने की उनकी मांग पर ही फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने केवल शिवसेना के दोनों गुटों के विधायकों के अयोग्यता के मामले को यथा स्थिति कायम रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत ही आदर करते हैं। सुप्रीम सही फैसला देगा। जिसको बड़ी-बड़ी बातें करनी है उनको करने दीजिए। शिंदे का इशारा ठाकरे गुट की ओर था। 

 

Tags:    

Similar News