शहीद मेजर कौस्तुभ राणे का अंतिम संस्कार आज

शहीद मेजर कौस्तुभ राणे का अंतिम संस्कार आज

Tejinder Singh
Update: 2018-08-08 15:59 GMT
शहीद मेजर कौस्तुभ राणे का अंतिम संस्कार आज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शहीद मेजर कौस्तुभ राणे का अंतिम संस्कार गुरूवार सुबह 10 बजे होगा। ठाणे के मीरा रोड इलाके में स्थित शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार रात उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से मुंबई लाया गया। गुरुवार को सुबह छह बजे से नौ बजे तक शीतल नगर इलाके में स्थित उनके घर में पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। सुबह नौ बजे अंतिम यात्रा निकलेगी और 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को भी राणे परिवार के घर सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ कर रहे चार आतंकियों को ढेर करने के दौरान मेजर राणे और उनके चार साथी शहीद हो गए थे।  
 

Similar News