मंत्री धनंजय मुंडे संक्रमित, कोरोना की चपेट में आने वाले ठाकरे सरकार के तीसरे मंत्री 

मंत्री धनंजय मुंडे संक्रमित, कोरोना की चपेट में आने वाले ठाकरे सरकार के तीसरे मंत्री 

Tejinder Singh
Update: 2020-06-12 12:11 GMT
मंत्री धनंजय मुंडे संक्रमित, कोरोना की चपेट में आने वाले ठाकरे सरकार के तीसरे मंत्री 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना संक्रिमत हो गए हैं। कोरोना की चपेट में आने वाले मुंडे महाविकास आघाडी सरकार के तीसरे कैबिनेट मंत्री हैं। मुंडे ने कोरोना की जांच कराई थी। जिसके बाद गुरुवार रात को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से मुंडे आइसोलेशन में हैं। सूत्रों के अनुसार मुंडे के अलावा उनके दो निजी सहायक (पीए) और उनके ड्राइवर और सरकारी बंगले के रसोइया को भी कोरोना हुआ है। मुंडे अपने गृह जिले बीड़ से आने के बाद मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने बुधवार को राकांपा के स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में राकांपा के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे। इसके चलते राकांपा के मंत्रियों के सामने भी क्वारेंटाईन होने की नौबत आई है। इससे पहले राकांपा नेता तथा गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना संक्रिमत हुए थे, दोनों मंत्रियों की तबीयत अब ठीक है। 

 निजी सचिव व रसोईयां भी संक्रमित 

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक राज्य के सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक और राकांपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी भाग लिया था। इससे मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों और खासकर राकांपा के कुछ नेताओं के भी संक्रमित होने की संभावना है। हालांकि इन दोनों जगहों पर नियमों का पालन किया गया था। इसके बावजूद यदि किसी में कोरोना का लक्षण दिखाई दिया, तो तुरंत टेस्ट किया जाएगा। मुंजे सहित उनके कार्यालय के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
                                                                                                   

Tags:    

Similar News