नित्या बनी बनी मप्र महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन, शहर में खुशी का महौल

नित्या बनी बनी मप्र महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन, शहर में खुशी का महौल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-04 12:46 GMT
नित्या बनी बनी मप्र महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन, शहर में खुशी का महौल

डिजिटल डेस्क, रीवा। शहर की होनहार महिला क्रिकेट खिलाड़ी नित्या तिवारी को मध्य प्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का दायित्व कैप्टन के रूप में सौंपा गया है। उनकी इस उपलब्धि ने शहर का कद प्रदेश में ऊंचा किया है। नित्या गेंदबाज के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी भी करती हैं। उनको कैप्टन बनाये जाने पर शहर में खुशी का महौल है।

बचपन से ही क्रिकेट में थी रुचि
नित्या शुरू से ही क्रिकेट खेल को काफी पसंद करती थीं। बचपन से ही उसका लगाव क्रिकेट की तरफ रहा है। यही वजह है कि नित्या के माता-पिता ने उसे क्रिकेट की कोचिंग दिलाना भी समय पर प्रारंभ कर दिया था। ऑल राउंडर नित्या तिवारी अब मध्य प्रदेश की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगी। आगामी 10 फरवरी से 1 मार्च के मध्य बड़ौदा में खेली जाने वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की महिला अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की महिला टीम नित्या तिवारी की कप्तानी में हिस्सा लेंगी। दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज वह मध्यक्रम में आकर बल्लेबाजी करने वाली रीवा की नित्या एक बेहतरीन फील्डर भी हैं।

पूर्व में जबलपुर में खेली गई बीसीसीआई की महिला अंडर-19 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भी नित्या ने शानदार प्रदर्शन किया था। नित्या का कहना है कि उनकी क्रिकेट के प्रति शुरू से रुचि थी, जिसके लिए उन्होने खूब मेहनत की है। जिसका परिणाम यह है कि आज मेरा चुनाव कैप्टन के रूप में हुआ। मैं पूरा प्रयास करूंगी कि टीम बेहतर प्रदर्शन करें और प्रदेश का नाम रोशन करे।

शिक्षक हैं पिता
नित्या तिवारी केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की पूर्व छात्रा हैं। उनके पिता बी के तिवारी केंद्रीय विद्यालय में बतौर शिक्षक पदस्थ हैं। बचपन से नित्या को क्रिकेट खेलने के लिए हर तरह की सुविधा प्रदान करने में उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रीवा की रहने वाली नित्य तिवारी को मध्यप्रदेश की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलने पर आर डी सी ए के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सचिव कमल श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने हर्ष जताया है।

Similar News