248 प्राचार्यों को वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस, समीक्षा के बाद चिन्हित किए गए

परीक्षा परिणाम में आई गिरावट 248 प्राचार्यों को वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस, समीक्षा के बाद चिन्हित किए गए

Safal Upadhyay
Update: 2022-05-18 10:35 GMT
248 प्राचार्यों को वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस, समीक्षा के बाद चिन्हित किए गए

डिजिटल डेस्क, सतना। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2021-22 की हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा परिणाम में आई गिरावट के बाद की गई समीक्षा में चिन्हित किए गए 248 प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कलेक्टर अनुराग वर्मा ने दिए है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने इन प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस देते हुए 7 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। उन्होंने बताया कि कक्षा-10वीं के राज्य का औसत परीक्षा परिणाम 59.54 प्रतिशत रहा एवं सतना जिले का औसत परीक्षा परिणाम 40.58 प्रतिशत रहा जो बीते वर्षों की तुलना में काफी कम है। मुख्य परीक्षा परिणाम में औसत परीक्षा परिणाम से कम रिजल्ट होने पर कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा 248 स्कूलों के प्राचार्यों एवं प्रभारी प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। डीईओ ने बताया कि संबंधित प्राचार्यों से जवाब प्राप्त होने पर विधि सम्मत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
 

Tags:    

Similar News