अब पन्ना नगर पालिका में २२ की जगह होंगे २८ वार्ड

पन्ना अब पन्ना नगर पालिका में २२ की जगह होंगे २८ वार्ड

Ankita Rai
Update: 2022-04-23 11:53 GMT
अब पन्ना नगर पालिका में २२ की जगह होंगे २८ वार्ड

डिजिटल डेस्क, पन्ना। राज्य शासन द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उप धारा 1 के तहत नगर पालिका परिषद पन्ना के वार्डों की सीमावृद्धि के बाद म.प्र. राजपत्र असाधारण में दिनांक 18 अप्रैल 2022 को अंतिम रूप से सूचना प्रकाशित की गई है। अब नगर पालिका परिषद पन्ना अंतर्गत विन्ध्याचल वार्ड क्रमांक 1, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 2, बजरंग वार्ड क्रमांक 3, भगत सिंह वार्ड क्रमांक 4, रामगंज वार्ड क्रमांक 5, प्राणनाथ वार्ड क्रमांक 6, पदमावती वार्ड क्रमांक 7, शिवाजी वार्ड क्रमंाक 8, वियोगीहरि वार्ड क्रमांक 9, सुभाष वार्ड क्रमांक 10, राघवेन्द्र वार्ड क्रमांक 11, गांधी वार्ड क्रमांक 12, छत्रसाल वार्ड क्रमांक 13, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 14, बल्देव वार्ड क्रमांक 15, गोविन्द वार्ड क्रमांक 16, मदार टेकरी वार्ड क्रमांक 17, नेहरू वार्ड क्रमांक 18, महावीर वार्ड क्रमांक 19, किशोरगंज वार्ड क्रमांक 20, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 21, यादवेन्द्र वार्ड क्रमांक 22, मोहन पुरवा वार्ड क्रमांक 23, स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 24, कुंजवन वार्ड क्रमांक 25, रानीबाग वार्ड क्रमांक 26, पुरूषोत्तमपुर वार्ड क्रमांक 27 और जनकपुर वार्ड क्रमांक 28 होंगे।

Tags:    

Similar News