पुरवा नहर में गिरी वृद्धा, देर रात सरइयन में फंसा मिला शव

पुरवा नहर में गिरी वृद्धा, देर रात सरइयन में फंसा मिला शव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-11 11:40 GMT
पुरवा नहर में गिरी वृद्धा, देर रात सरइयन में फंसा मिला शव


डिजिटल डेस्क सतना। ताला थाना क्षेत्र की जमुना टोला क्षेत्र की जमुना टोला निवासी 75 वर्षीय वृद्धा पुरवा कैनाल में डूब गई, जिसका शव देर रात साइफन में फंसा मिला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दशमतिया विश्वकर्मा पति शिवबालक 75 वर्ष अपने घर से सोमवार रात करीब 3 बजे बाहर निकली थी। तभी से उसकी कोई खबर नहीं थी। मंगलवार सुबह जब परिजन को पता चला तो तलाश में जुट गए। इसी दौरान पुरवा नहर के किनारे वृद्धा की चप्पलें मिलीं, जिससे यह आशंका जताई गई कि दशमतिया नहर में गिर गई। तब परिजन ने डायल 100 पर सूचना दी तो थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए, वहीं डीएसपी प्रभा किरण किरो भी दोपहर बाद घटना स्थल पर आ गईं। पुलिस अधिकारियों ने बाणसागर के अधिकारियों से सम्पर्क कर नहर का पानी रुकवाया तो गोताखोरों की टीम बुलाकर सर्चिंग शुरू कर दी गई थी। लगातार चल रहे प्रयासों के दौरान रात करीब साढ़े 9 बजे पानी कम होने पर वृद्धा का शव साइफन में फंसा मिला। 

Tags:    

Similar News