लॉकडाऊन के दौरान दिव्यांगो के लिए ऑनलाइन एवं दूरभाष सेवा

लॉकडाऊन के दौरान दिव्यांगो के लिए ऑनलाइन एवं दूरभाष सेवा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-18 08:35 GMT
लॉकडाऊन के दौरान दिव्यांगो के लिए ऑनलाइन एवं दूरभाष सेवा

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरा देश संकट का सामना कर रहा है। कोरोना को रोकने के लिए सही जानकारी,सावधानी और जागरूकता होना जरूरी है। इसी के अंतर्गत दिव्यांगो के लिए कोरोना महामारी से संबंधित जानकारी के लिए समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुर्नवास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी) द्वारा लॉकडाऊन के दौरान सभी सेवाएं दूरभाष एवं ऑनलाइन उपलब्ध है। सी. आर. सी. संस्था द्वारा कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिव्यांगजन व्यक्तियों को दूरभाष एवं ऑनलाइन सेवाएं दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए सेवाएं प्रदान की जा रही है। सी. आर. सी. नागपुर से कोई भी दिव्यांग व्यक्ति बिना किसी हिचकिचाहट संपर्क कर सकता है। सी.आर. सी. नागपुर ने दिव्यांग व्यक्तियों के हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। जिस पर फोन  करके दिव्यांग व्यक्ति सलाह ले सकते है।

केन्द्र में दी जाने वाली सेवाए:

भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास,शीघ्र हस्तक्षेप,ऑडियोलॉजी, स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी,वाक् चिकित्सा,संवेदी एकीकरण चिकित्सा,भौतिकोपचार (फिजियोथेरेपी),वोकेशनल ट्रेनिंग,कृत्रिम अंग निर्माण,नैदानिक एवम पुनर्वास मनोविज्ञान,विशेष शिक्षा,समुदाय आधारित पुनर्वास,व्यावसायिक चिकित्सा

इनके लिए है सेवाएं:

मानसिक मंदता,स्वालीनता,प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात,मानसिक रुग्णता,श्रवण बाधिता,वाणीबाधिता,दृष्टिबाधिता,अल्प दृष्टि,चालन बाधिता,उपचारित कुष्ठ,बौनापन,तेजाब हमला पिड़ित,मांसपेशी दुर्विकास,विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता,बौद्धिक दिव्यांगता,मल्टीपल स्कलेरोसिस,पार्किंसंस रोग,हेमोफिलिया,थैलेसेमिया,सिकल सेल डिसीज,बहु दिव्यांगताइन नंबरो पर करें संपर्क

 (हेल्प लाइन नंबर) - 9421701280 (राजेंद्र मेश्राम),

ऑफिस नंबर - 0712 -2445439

श्रवणबाधिता व्यक्तियों के लिए

प्रफुल्ल शिंदे (असि.प्रो.वाक् एवं भाषा) - 8830977135

अल्पदृष्टी एवं दृष्टी बाधित व्यक्तियों के लिए

मोहमद असलम (अनुस्थितिज्ञान एवं चलिष्णुता ) - 9027650265विशेष चिकित्सा हेतु नीचे दिए गए नंबर पर भी संपर्क कर सलाह ले सकते है-

1. भौतिक चिकित्सा एव पुनर्वास विभाग -  डॉ. विट्ठल पुरी 8249709973

2. विशेष शिक्षा विभाग- प्रा जगन मुदगड़े - 7588875899

3. वाक् एवं भाषा विभाग -(श्रवण बाधिता) प्रा प्रफुल्ल शिंदे - 8830977135

4. फिजियोथेरेपी विभाग- कल्पना यादव - 8087592625

5. ऑक्यूपेशनल थेरेपी विभाग - अश्विनी दाहट - 8888859929

6. नैदानिक मनोविज्ञानं विभाग- प्रा श्रीमती अपर्णा भालेराव - 8888125826 / प्रेरणा पाटी - 9032695267

7. कृत्रिम अंग निर्माण विभाग - माधुरी कांबले - 8806320693

8. अनुस्थितिज्ञान एवं चलिष्णुता विभाग -(दृष्टी बाधित) मोहमद असलम - 9027650265

9. समाज कार्य विभाग - राजेंद्र मेश्राम - 9421701280 (हेल्प लाइन नंबर)

Tags:    

Similar News