महाराष्ट्र में बीते पांच साल के दौरान खुले ढाई करोड़ से अधिक जनधन खाते

महाराष्ट्र में बीते पांच साल के दौरान खुले ढाई करोड़ से अधिक जनधन खाते

Tejinder Singh
Update: 2019-08-23 13:28 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बीते पांच साल के दौरान महाराष्ट्र में ढाई करोड़ से भी अधिक बैंक खाते खोले गए है। इन खातों में अब तक करीब 6136 करोड़ रुपये जमा हुए है। वित्त मंत्रालय के आंकडों के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत देशभर में पिछले पांच साल में 36 करोड़ 63 लाख 82 हजार 527 बैंक खाते खोले गए है। इनमें आज की तारीख तक 102 लाख करोड रुपये की राशि जमा की गई है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पिछले पांच साल के दौरान 2 करोड 55 लाख 93 हजार जनधन खाते खोले गए है।

बीते एक साल में 31 लाख नए जनधन खाते

वित्त मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में बीते एक साल (अगस्त 2018-19) के दौरान जनधन खाते खालने में उल्लेखनीय बढोतरी हुई है। अगस्त 2018 के अंत तक प्रदेश में 2 करोड 24 लाख 5 हजार 708 बैंक खाते खोले गए थे। इनमें बीते एक साल में 31,87304 नए जनधन खाते जुड़ने के बाद यहां कुल खातों की संख्या 2 करोड़ 55 लाख 93 हजार हुई है। अगस्त माह के अंत तक इन खातों में कुल 4653 करोड 69 लाख रुपये जमा थे। वहीं पिछले एक साल में इस जमाराशि में और 1482 करोड़ 89 लाख रुपये की वृद्धि हो गई है। इसे मिलाकर जनधन में कुल जमाराशि 6136 करोड़ 58 लाख रुपये हो गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगस्त 2014 में जनधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के क्रियान्वयन को आगामी  28 अगस्त को पांच साल पूरे होंगे।

Tags:    

Similar News