ढाबे में हो रही थी धान की चोरी, तीन गिरफ्तार

सिवनी ढाबे में हो रही थी धान की चोरी, तीन गिरफ्तार

Ankita Rai
Update: 2022-01-14 08:50 GMT
ढाबे में हो रही थी धान की चोरी, तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क  सिवनी , समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही धान के परिवहन के दौरान चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसा ही एक मामले का खुलासा डूंडासिवनी पुलिस ने किया। मौके से दो ट्रक ड्राइवर और ढाबा कर्मचारी पकड़ा गया। जबकि ढाबा संचालक फरार हो गया। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। ढाबे से धान से भरी १३ बोरी और दो ट्रक के अलावा एक बोलेरो जब्त की गई है।
ये है मामला
डूंडासिवनी थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि कटंगी रोड पर मैली गांव के पास बाबा का ढाबा में धान से भरे ट्रकों से धान की चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर जब पहुंचा गया तो एक ट्रक से धान की बोरियां उतारी जा रही थी। मौका पाकर ढाबा संचालक राजा साहू भाग गया। जबकि ढाबा कर्मचारी मनोज परते और ट्रक डाइवर भोमा निवासी मुरली भगत और अब्दुल हुसैन खान को पकड़ा।
१२  सौ में बेचते थे धान
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे धान १२ सौ रुपए प्रतिक्विंटल के मान से बेचते थे। जबकि सरकारी मूल्य १९६५ रुपए है। बताया गया कि यह काम लंबे समय से चल रहा था। ढाबा संचालक अपने घर में धान ले जाकर एकत्रित करवाता और बाद में उसे धान खरीदी केंद्रों में साठगांठ से बेच देता।

Tags:    

Similar News