अब हेमंत नगराले मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, परमबीर सिंह को हटाया गया

अब हेमंत नगराले मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, परमबीर सिंह को हटाया गया

Tejinder Singh
Update: 2021-03-17 12:24 GMT
अब हेमंत नगराले मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, परमबीर सिंह को हटाया गया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जिम्मेदारी हेमंत नगराले को सौंपी गई है। अब नगराले मुंबई के नए पुलिस आयुक्त होंगे। परमबीर सिंह को होमगार्ड विभाग में भेजा गया है। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

चंद्रपुर-नागपुर में हुई थी नगराले की शिक्षा  

मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर हेमंत नगराले 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। चंद्रपुर जिले के भद्रावती में स्थित जिला परिषद स्कूल में उन्होंने छठीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद आगे की शिक्षा नागपुर के पटवर्धन हाईस्कूल में हुई। नागपुर के ही वीआरसीई जिसे मौजूदा समय में वीएनआईटी के नाम से जाना जाता है, वहां से बीई (मैकेनिकल) की डिग्री हासिल की। मुंबई स्थित जेबीआईएमएस से उन्होंने फाइनांस मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। प्रेसिडेंट पुलिस मेडल, विशेष सेवा पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किए जा चुके नगराले की पहली नियुक्ति साल 1989-92 में चंद्रपुर के राजुरा के एएसपी के तौर पर हुई थी।

Tags:    

Similar News