युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस पिटाई का मसला  -  डीएसपी हेड क्वार्टर करेंगी जांच

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस पिटाई का मसला  -  डीएसपी हेड क्वार्टर करेंगी जांच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-15 09:43 GMT
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस पिटाई का मसला  -  डीएसपी हेड क्वार्टर करेंगी जांच

 डिजिटल डेस्क सतना। युवक कांग्रेस के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की पिटाई के मसले पर पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी हेड क्वार्टर प्रभा किरण किरो को सौंपी है। एसपी ने इसी बीच विवादों में आए कोलगवां थाने के आरक्षक पुष्पेन्द्र बागरी को भी बाबूपुर चौकी के लिए रिलीव करा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का भी आश्वासन दिया है।  उन्होंने , जांच में मदद के लिए उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य  साक्ष्य भी मांगे। इससे पहले युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण पांडेय और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शुभम साहू के साझा नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी रियाज इकबाल से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति बताई। इस बीच पुलिस अधीक्षक के कार्यालय को सख्त सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था।
युकां को मिला एनएसयूआई का साथ 
 मंगलवार को सुबह साढ़े 11बजे  सिविल लाइन थाने से कुछ ही फासले पर स्थित चौपाटी में उस वक्त सरगर्मियां बढ़ गईं जब युवक कांग्रेस के साथ लामबंद कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटने लगा। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण पांडेय और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शुभम साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हुए और लामबंद हो कर एसपी आफिस की ओर बढऩे लगे। जैसे ही प्रदर्शनकारियों का काफिला सिविल लाइन थाने के पास पहुंचा। 
थाने के पास आमने-सामने 
कानून व्यवस्था बनाए रखने के इरादे से पुलिस आड़े आ गई। बैरिकेट्स लगाकर पुलिस ने रोड बंद कर दी थी। युकां और एनएसयूआई के प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरु कर दी। प्रदर्शनकारी कोलगवा के कांस्टेबल पुष्पेन्द्र बागरी समेत 5 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर अंतत: एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मिल कर अपना पक्ष रखा। 
ये भी साथ में 
युकां और एनएसयूआई के इस साझा प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की डाली चौरसिया के अलावा सतेन्द्र निगम, राजदीप सिंह, विमलेश तिवारी,  योगेश त्रिपाठी, जीतेन्द्र राय, संदीप गौतम, आनंद चौरसिया, संतोष चंदेल, अमित अवस्थी, आनंद पांडेय, गौरव सिंह , रोहित दाहिया, विजय यादव, अंकित साहू, धीरज प्रजापति, राजबीर सिंह, विकास शुक्ला, दीपू गौतम, हिमांशु सिंह, आकाश सिंह परिहार, सतेन्द्र गौतम, दीपू तिवारी छोटू, मनोज किटहा और रंगीला समेत लगभग एक सैकड़ा की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  
 

Tags:    

Similar News