घोड़ी चढ़ने से 24 घंटे पहले जेल पहुंचा दुराचारी दूल्हा

घोड़ी चढ़ने से 24 घंटे पहले जेल पहुंचा दुराचारी दूल्हा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-06 12:00 GMT
घोड़ी चढ़ने से 24 घंटे पहले जेल पहुंचा दुराचारी दूल्हा

डिजिटल डेस्क, उमरिया/करकेली। नौरोजाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत रविवार को एक साथ दो परिवार बर्बाद होने से बच गए। दुराचारी 22 वर्षीय युवक के कुकृत्य का खुलासा तब हुआ , जब उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई। छह माह की गर्भवती हो चुकी नाबालिग पीड़िता को कमजोरी की शिकायत पर शरीर में सूजन की समस्या हुई। परिजनों द्वारा जब उसकी जांच कराई गई तो पेट में 6 माह के गर्भ धारण की पुष्टि हुई। यह पता चलते ही घरवालों के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई। लड़के की शादी के दो दिन पहले तक शादी के लिए मान मनौव्वल चला किंतु आरोपित पक्ष मानने को तैयार नहीं था इस पर पीड़ित लड़की के माता पिता ने एफआईआर दर्ज करा दी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेडिकल कराने के उपरांत 6 मई को बारात के पहले युवक रावेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया दोनों के बीच 13 सितंबर 2018 से प्रेम संबंध चल रहे थे। आरोपी रावेन्द्र सिंह सैयाम पिता शोभाकांत सिंह निवासी बांधा रथेली दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता था। जब कभी यहां आना होता तो वह पीड़िता के गांव जाकर लड़की के चक्कर काटता रहता था। दोनों के बीच पहचान हुई और शादी के वादे पर बात शारीरिक संबंध तक पहुंच गई। यही नहीं 6 माह तक नाबालिग ने गर्भधारण की बात परिजनों से छिपाकर रखा। इस बीच आरोपित युवक उसे धोखे में रहकर दूसरी जगह आमाडोंगरी गांव में शादी करने की तैयारी कर रहा था। इस बीच एक दिन लड़की की तबियत बिगड़ी और परिजनों ने उसकी अस्पताल में जांच करवाई। तब जाकर यह कुकृत्य सामने आया। 

दो जिंदगी लगी थी दांव पर 
वहीं दूसरी ओर आरोपित युवक रावेन्द्र की  6 मई को बारात की तैयारी शुरू हो चुकी थी। पीड़ित के परिजन उनके घर पहुंचे और शादी करने की मिन्नतें करने लगे। लाख कोशिशों के बाद भी जब आरोपी रावेन्द्र नहीं माना। नाबालिग के परिजनों ने रविवार को नौरोजाबाद पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर 376(2)(एन), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण 2012 3, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 धारा 4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इनका कहना है
आरोपित युवक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता था। पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की अगले दिन शादी होने वाली थी। 
सचिन शर्मा, पुलिस अधीक्षक उमरिया
 

Tags:    

Similar News