नागपुर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर मधुकर जोशी को मिलेगा ज्ञानोबा-तुकाराम पुरस्कार 

नागपुर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर मधुकर जोशी को मिलेगा ज्ञानोबा-तुकाराम पुरस्कार 

Tejinder Singh
Update: 2019-07-12 16:27 GMT
नागपुर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर मधुकर जोशी को मिलेगा ज्ञानोबा-तुकाराम पुरस्कार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाने वाला ज्ञानोबा-तुकाराम पुरस्कार मधुकर रामदास जोशी को दिया जाएगा। जोशी नागपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। शुक्रवार को आषाढी एकादशी के मौके पर प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री विनोद तावडे ने पुरस्कार की घोषणा की। तावडे ने बताया कि साल 2018-19 का ज्ञानोबा तुकाराम पुरस्कार संत साहित्य के अध्यनकर्ता जोशी को दिया जाएगा। सरकार की ओर से संत साहित्य के लिए और मानवतावादी कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपए नकद, मानपत्र और मानचिन्ह दिया जाएगा। जोशी संत साहित्य के वरिष्ठ लेखक हैं। वे नागपुर विश्वविद्यालय में मराठी साहित्य के ज्ञानकोष के संपादक हैं। जोशी को मराठी बोर्ड ऑफ स्टडी नागपुर, जबलपुर और उज्जैन के अध्ययन मंडल में सदस्य के रूप में काम करने का अनुभव है। 
 

Tags:    

Similar News