बुलढाणा से लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाएं उद्धव ठाकरे

चुनौती बुलढाणा से लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाएं उद्धव ठाकरे

Anita Peddulwar
Update: 2022-12-01 12:47 GMT
बुलढाणा से लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाएं उद्धव ठाकरे

डिजिटल डेस्क, मेहकर. बुलढाणा सांसद जाधव ने कहा कि, हम शिवसेना भाजपा युती से चुनाव लड़ेंगे युती का वर्षो से सिलसिला चलता रहा है। चिखली की सभा में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि, जिसका जिक्र करते हुए जाधव ने कहा कि हो सके तो उद्धव ठाकरे बुलढाणा से लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाएं। पहले हुआ गठबंधन गोपीनाथ मुंडे, बालासाहब ठाकरे के साथ चलता आ रहा था। इसे उद्धव ठाकरे ने तोड़ दिया और राष्ट्रवादी कांग्रेस व कांग्रेस के साथ सत्ता के मुख्यमंत्री पद के लिए महागठबंधन किया। महाराष्ट्र की जनता को विश्वास में न लेते हुए उनके साथ विश्वासघात किया। पिछले चुनावों में भाजपा-शिवसेना युति को जनता ने स्वीकार कर राज्य की सरकार में वापसी कराई थी। अगर उद्धव ठाकरे में हिम्मत है, तो वह बुलढाणा जिले से लोकसभा चुनाव मेरे साथ लड़कर दिखाएं।

शिवसेना-भाजपा गठबंधन बना रहेगा

बुलढाणा ज़िले को विशेष ध्यान देने की बजाय सिर्फ़ मुंबई बारामती पर ध्यान दिया गया है। अब यहां आने के बाद आपको संत नगरी शेगांव की व सिंदखेड राजा राष्ट्रमाता जीजामाता की याद आई हैं। शिर्डी ओर पाथर्डी में जैसे निधि दिया यहां क्यों नहीं दिया। बुलढाणा ज़िले में लोगों के घर से द्वार तक सुख-दुःख में साथ रहना पड़ता है। लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर आगे बढ़ना पड़ता है। उनके साथ सुख-दुःख में जाना पड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बिना किसी से पूछे बुलढाणा ज़िले के कोई भी पिछड़े वर्ग के दस ग्रामीण क्षेत्रों के नाम बता के दिखाए। यहां चिखली में आकर बड़ी बाते करने से झूठा आरोप लगा के आम जनता को धोखा दे रहे हैं। शिवसेना-भाजपा युति ही पहले चली आ रही हैं। ओर आगे भी रहेंगी।

Tags:    

Similar News