मानव समाज को प्रेरित करते थे तरुण सागरजी के प्रवजनः CM फडणवीस

मानव समाज को प्रेरित करते थे तरुण सागरजी के प्रवजनः CM फडणवीस

Anita Peddulwar
Update: 2018-09-01 13:26 GMT
मानव समाज को प्रेरित करते थे तरुण सागरजी के प्रवजनः CM फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रसंत मुनि तरुण सागरजी महाराज के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि तरुण सागरजी महाराज के निधन से हमने जैन तत्व दर्शन का आदर्श प्रचारक खोया है। वे अपने प्रबोधनकारी प्रवचनों से जनजागृति निर्माण कर समाज को सही राह पर चलने के लिए प्रेरणा देने का काम करते थे।

एक प्रभावी व्यक्तित्व खोने पर जताया खेद
मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि तरुण सागरजी महाराज के उपदेश और कार्य केवल जैन सुमदाय को नहीं बल्कि सभी मानव समाज को प्रेरित करने वाले थे। उनके कड़वे प्रवचन समाज के लिए दीपस्तंभ की तरह हमेशा मार्गदर्शक साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के बताए हुए आर्दशों पर निष्ठा से चलकर उन्होंने संसार में सत्य और भ्रामकता को अपने प्रवचनों द्वारा कठोर शब्दों में बताया। उन्होंने जैन तत्वज्ञान का सटीक अर्थ लोगों को समझाया। वे सत्य, अहिंसा, संयम, करुणा और अपरिग्रह जैसे तत्वों के कट्टर समर्थक रहे। उनके समाधि निर्वाण से जैन संत परंपरा के एक प्रभावी व्यक्तित्व को हमने खोया है।


 

Similar News