सतना: एक मास्क-अनेक जिन्दगी अभियान के तहत अब तक 1.76 लाख मास्क वितरित

सतना: एक मास्क-अनेक जिन्दगी अभियान के तहत अब तक 1.76 लाख मास्क वितरित

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-08 09:58 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, सतना। सतना नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि जनता को कोविड-19 के प्रति जागरुक करने एवं वचाव के लिए सभी वार्डों में वार्ड समितियां गठित की गई है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश व्यापी श्श्एक मास्क-अनेक जिन्दगीष् अभियान के तहत अब तक 1.76 लाख से अधिक मास्क वितरित किए गए हैं। अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 579 मास्क बैंक स्थापित हैं। इसमें 666 से अधिक स्व सहायता समूह को साझेदार बनाया गया है। यह अभियान आगामी 14 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान में बगैर मास्क लगाये सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले व्यक्ति को समझाइश के साथ मास्क दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि कोरोना से जारी जंग में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के अपने घर से नहीं निकले। इसी में सभी का हित है। प्रदेश में जन-जागरुकता के लिए प्रचार वाहन एवं अन्य माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Similar News