गहरानाला पर ट्रक और ट्राला फंसा, नागपुर मार्ग बंद

छिन्दवाड़ा गहरानाला पर ट्रक और ट्राला फंसा, नागपुर मार्ग बंद

Ankita Rai
Update: 2022-01-15 09:44 GMT
गहरानाला पर ट्रक और ट्राला फंसा, नागपुर मार्ग बंद

डिजिटल डेस्क  छिन्दवाड़ा रामाकोना स्थित गहरानाला में शुक्रवार रात नौ बजे एक ट्रक और ट्राला फंस गए।  दो वाहनों के फंसने से नागपुर मार्ग बंद हो गया था। यातायात बाधित होने की सूचना पर सौंसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाने की कवायद शुरू की। इस दौरान गहरानाला के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। टीआई रघुनाथ खातरकर ने बताया कि गहरानाला रपटे पर एक ट्रक का पट्टा टूट गया था। इस दौरान यहां से गुजर रहा ट्राला भी रपटे में फंस गया। दोनों वाहनों के फंसने से नागपुर मार्ग बंद हो गया है। गहरानाला के रपटे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण भी यातायात जाम होना बताया जा रहा हैं। जेसीबी पहुंच चुकी थी, लेकिन गड्ढों के कारण वह भी क्षतिग्रस्त वाहन को नहीं हटा पा रही थी। इस बीच रात 10.45 बजे नाके के बाजू से वैकल्पिक मार्ग शुरु किया गया, जहां से छोटे वाहन निकलना शुरु हो गए थे। जबकि बड़े वाहन देर रात तक जाम में फंसे रहे।
ये मार्ग भी हो गए बंद
गहरानाला रपटे पर लगा जाम देख कई वाहन चालकों ने छिंदवाड़ा और नागपुर के लिए वैकल्पिक मार्ग की ओर रुख किया,  लेकिन रामाकोना-भीमालगोंदी एवं कुड्डम जोबनी खापा से आमला मार्ग पर भी जाम की स्थिति निर्मित हो गई।  
शाम से ही था घना कोहरा
रामाकोना सहित आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से ही घना कोहरा था। करीब 15 फीट की दूरी के लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। घने कोहरे के बीच ट्रक के रपटे पर पलटने से जाम की स्थिति बन गई। कोहरे के बीच जाम में फंसे लोग कंपकंपाती ठंड में ठिठूरते रहे।

Tags:    

Similar News