अज्ञात वाहन टकराने से दुपहिया चालक की मृत्यु

मेहकर अज्ञात वाहन टकराने से दुपहिया चालक की मृत्यु

Tejinder Singh
Update: 2022-06-08 13:04 GMT
अज्ञात वाहन टकराने से दुपहिया चालक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, मेहकर। अज्ञात वाहन टकराने से दुपहिया चालक की मृत्यु होने की घटना 6 जून की रात घटी। इस घटना में डोणगांव मार्ग पर स्थित पवनसुत नगर निवासी हरिश रामचंद्र सरसंडे की मृत्यु हुई। बता दे कि, हरिश सरसंडे(47) यह 6 जून की रात अंजनी खुर्द में आयोजित एक शादी समारोह निपटाकर दुपहिया क्र.एम. एच.04-जे.झेड-2375 से मेहकर की ओर आ रहे थे। इसी समय अज्ञात वाहन उनकी दुपहिया से टकराया। इस दुर्घटना में हरीश सरसंडे की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई। इस मामले में मेहकर पुलिस स्टेशन में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। हरिश सरसंडे के पश्चात माता-पिता, पत्नी, 5 बेटिया व 1 बेटा ऐसा परिवार है।
 

Tags:    

Similar News